HomeBusinessScratch से बनाना सीखो AI वीडियो और Youtube Channel मोनेटाइज भी होगा।...

Scratch से बनाना सीखो AI वीडियो और Youtube Channel मोनेटाइज भी होगा। 100% guarantee!

AI Video बनाना सीखो Scratch से | YouTube Channel से पैसे कमाओ 100% Monetization Trick

मुझे पता है आपने बहुत बार Youtube पर Tutorial देख लिए कि AI वीडियो को कैसे जनरेट किया जाता है फ्री में? लोगों ने आपको वीडियो में सिखाया तो लेकिन आपको संतुष्टि नहीं मिली। आपको सेटिस्फेक्शन नहीं मिला क्योंकि जो अच्छी क्वालिटी की वीडियो आप बनाना चाहते हैं, कैरेक्टर को कंसिस्टेंसी रखकर जो वीडियो आप बनाना चाहते हैं, वह आपको अभी तक किसी ने नहीं सिखाया। अगर आपका भी सपना है Youtube पर वायरल Youtube Shorts अपलोड करके अपने चैनल को Grow करना और अच्छे पैसे कमाना तो आप यह आर्टिकल पढ़कर यह सब संभव बना सकते हैं। क्योंकि मैंने पर्सनली 50 से ज्यादा वीडियो को देख कर सीखा है और आप सभी को उन 50 वीडियो का ज्ञान एक ही आर्टिकल में देने वाला हूं।

AI वीडियो को जनरेट करने के लिए आपके पास क्या-क्या होना चाहिए?

  • Smartphone
  • PC/Laptop
  • Good Speed Internet
  • Basic Skills
  • AI Tools
  • Clear Goal
  • Creativity & Consistency

सबसे पहले आपको समझना होगा कि एक स्टोरी का हमारी वीडियो में क्या महत्व है? अगर आपकी वीडियो की क्वालिटी खराब है और आपकी वीडियो में कहानी अच्छी है तो ऑडियंस आपसे कनेक्ट होगी। इसीलिए हमें एक Creativity के साथ कहानी चाहिए होगी। Youtube Shorts को कंपलीटली रेडी करने के लिए हम सभी काम AI से कराएंगे। तो सबसे पहले हमें एक अच्छी स्क्रिप्ट चाहिए होगी? और इसके लिए हम ChatGPT का इस्तेमाल करेंगे क्योंकि हर कोई इसी AI टूल से अपनी वीडियो की स्क्रिप्ट लिखवा रहा है। चाहे वह छोटा Youtuber हो या बड़ा। एक अच्छी स्क्रिप्ट या कहानी लिखवाने के लिए हमारे पास एक अच्छी क्वालिटी का Prompt होना चाहिए। अगर आपने सही Prompt ChatGPT को दिया तो आपकी कहानी काफी ज्यादा इंगेजिंग बनेगी।

Simple 9 Points to Write a Good Story Prompt (with title)

  • Title (story name)
  • Main characters
  • Character details
  • Location / setting
  • Problem in story
  • Emotions
  • Hero / solution moment
  • Ending type
  • Writing style (cinematic, emotional, short, etc.)

 

यह 9 Points जो आपको दिख रहे हैं इन सभी का हमारे Script Prompt के अंदर होना काफी ज्यादा जरूरी है इन सभी 9 Points की मदद से हमारी स्टोरी इंगेजिंग और परफेक्ट बनेगी। Example के लिए मैं ChatGPT को एक Prompt देने वाला हूं स्क्रिप्ट जनरेट करने के लिए।

[ Title: “Dog was drowning in pond and Lion saved his life”
Main Characters: One small dog and one big lion
Character Details: Dog is small, scared, and cute. Lion is strong, brave, and kind-hearted.
Location / Setting: Jungle near a pond, daytime
Problem / Conflict: Dog falls into the pond and starts drowning, no one helps
Emotions: Tension, fear, sadness, then hope and emotional feeling
Hero / Solution Moment: Lion jumps into the water and rescues the dog
Ending Type: Emotional and heart-touching ending with a moral message
Writing Style: Cinematic, fast-paced, easy Hindi + simple words, with dialogues, clear visuals, suitable for 1-minute YouTube Shorts* ]

आप लोग अपनी वीडियो के हिसाब से इस Prompt में कई बदलाव कर सकते हैं। आपको प्रमोट में तीन एम बदलाव जरूर करनी चाहिए। कहानी का कैरेक्टर और करैक्टर का डिटेल! इसी Prompt का इस्तेमाल करके अब मैं ChatGPT कहानी जनरेट करवा लेता हूं।

Scratch से AI वीडियो बनाना सीखें
शुरुआती लोगों के लिए Scratch से AI वीडियो बनाने की गाइड

और ChatGPT ने हमें एक स्क्रिप्ट तैयार करके दे दी है। अब हमें इस स्क्रिप्ट के हिसाब से फोटो जनरेट करने हैं। अब हमें ChatGPT को दोबारा बोलना है की स्टोरी के Scene के हिसाब से इमेज जनरेट करने के लिए Prompt दो। और अब हमें ChatGPT ने इमेज जनरेट करने के लिए Prompt दे दिए हैं। इन सभी Prompt का इस्तेमाल करके हम इमेज जनरेट करेंगे। इमेज जनरेट करने के लिए हम Grok.AI पर जाएंगे।

AI वीडियो एडिटिंग इंटरफेस का स्क्रीनशॉट
AI वीडियो बनाने का आसान तरीका — बिना कोडिंग के

Grok.AI पर अकाउंट कैसे बनाते हैं और इमेज कैसे जनरेट करते हैं। अगर आपको नहीं पता है तो आप इस वीडियो को देख कर सीख सकते हैं। [ Video Link ] Grok.AI पर आप फ्री में 1 दिन में 10 इमेज Generate कर सकते हैं एक अकाउंट से। अगर आपको ज्यादा इमेज जनरेट करना है तो आप दो या तीन एकाउंट्स का इस्तेमाल करें। जो Prompt हमें ChatGPT ने साइंस के हिसाब से इमेज जनरेट करने के लिए दिया है, उसकी कॉपी करके मैं ग्रोस ए से इमेज जनरेट कर रहा हूं।

YouTube चैनल मोनेटाइजेशन डैशबोर्ड
देखें कैसे आपका चैनल मोनेटाइज होकर पैसे कमाएगा

Grok.AI पर आप जब भी इमेज जनरेट करने के लिए Prompt डालते हैं तो आपको Grok.AI एक साथ में 15 से 20 इमेज देता है जो आपको पसंद आए, उसको आप सेलेक्ट कर लीजिए। Grok.AI से अच्छी हाई क्वालिटी आपको कोई और साइड नहीं देती है। और इमेज जनरेट करने पर आपको कोई वाटर मार्क भी नहीं मिलता। सिर्फ 10 सेकंड के अंदर ही आपका फोटो बनाकर रेडी हो जाता है जो की सबसे फास्ट फोटो जनरेट करने के लिए बेस्ट है।

AI वीडियो से पैसे कमाने की प्रक्रिया
AI वीडियो बनाएं और YouTube से पैसे कमाएं

Grok.AI ने लगभग मुझे 50 फोटोस दिए हैं। 10 सेकंड के अंदर जिसमें हर फोटो में कुछ ना कुछ बदलाव है और हर फोटो अपने आप में बेहतर है। आपको अपनी Scene के हिसाब से जो फोटो में करेक्टर है या जो फोटो पसंद आ रहा है उसे आप सिंपली Download कर लीजिए। Download करने के लिए आपको फोटो पर क्लिक करके रखना है और आपका फोटो Download करने के लिए ऑप्शन आ जाएगा। इसी प्रकार से सभी Scene के Prompt को कॉपी करके यहां Grok.AI से सभी फोटोस को जनरेट कर लीजिए। अब हम फोटो से वीडियो जनरेट करेंगे।

किसी भी AI टूल को डाउनलोड करने के लिए आप प्ले स्टोर का इस्तेमाल कर सकते हैं। Example – ChatGPT, Grok AI And Meta AI या फिर डायरेक्ट आप उनकी वेबसाइट पर भी जाकर इन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं? अगर आप सारा काम मोबाइल से करते हैं तो आप प्ले स्टोर से एप्लीकेशन Download करें। अगर आपके पास लैपटॉप या पीसी है तो तब आप वेबसाइट का इस्तेमाल करें। अगर आपको नहीं पता है कि Meta AI से Image To Video कैसे जनरेट किया जाता है तो आप इस वीडियो को देख कर सीख सकते हैं। [ Video Link ]

AI वीडियो बनाने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
सीखें हर कदम — वीडियो क्रिएशन से मोनेटाइजेशन तक

Meta AI पर जैसे ही आप फोटो से वीडियो जनरेट करने के लिए इमेज को सेलेक्ट करेंगे। आपका ऑटोमेटेकली वीडियो जनरेट होना शुरू हो जाएगा। वीडियो को जनरेट होने में सिर्फ 30 सेकंड ही लगता है और हाई क्वालिटी में जनरेट होता है। Meta AI से आप कितना भी इमेज टू वीडियो जनरेट कर सकते हैं? Grok.AI की तरह इसमें कोई लिमिट नहीं है। वीडियो को Download करने के लिए सिंपली आपको वीडियो को प्ले करके देखना है। वीडियो को प्ले करने पर आपके ऊपर शेर का ऑप्शन दिखाई देगा। उस ऑप्शन पर क्लिक करते ही नीचे आपको Save का ऑप्शन दिखाई देगा। Save के बटन पर क्लिक करते ही आपका वीडियो डाउनलोड हो जाएगा।

Scratch और AI टूल्स का कॉम्बिनेशन
AI वीडियो बनाने का बेहतरीन टूलसेट

इसी तरह एक-एक करके सभी फोटो से वीडियो जनरेट कर लेना है। आपको लगता है की स्टोरी के हिसाब से कैरेक्टर एनिमेट नहीं हो रहा है तो आप Meta AI पर जैसे ही वीडियो जनरेट होगा, उस आप Command दे सकते हैं कि आपको कैरेक्टर को किस तरह दिखना है। और उसके बाद आपका दूसरा वीडियो जनरेट होना शुरू हो जाएगा। अब हमारा वीडियो कई Parts में डिवाइड होकर तैयार हो गया है। लेकिन जनरेट वीडियो में कोई भी वॉइस आपको देखने को नहीं मिलेगी। अब हमें वीडियो में वॉइस देने लिए वॉइस जनरेट करने के लिए वॉइस ओवर चाहिए। उसके लिए हम अब वॉइस जनरेट करेंगे।

सफल YouTube AI वीडियो क्रिएटर
एक क्रिएटर जिसने Scratch से शुरुआत की और सफलता पाई

वॉइस जनरेट करने के लिए हमें 11 Labs का इस्तेमाल करना होगा। इसका मोबाइल एप्लीकेशन और वेबसाइट दोनों ही है। 11 Labs से वॉइस ओवर कैसे जनरेट किया जाता है। अगर आपको नहीं पता है तो इस वीडियो को देखकर आप सीख सकते हैं। [ Video Link ] वॉइस जनरेट करने से पहले आपको ChatGPT को बोलना है कि मुझे कहानी को लिख कर दो। मैं वॉइस ओवर जनरेट करना चाहता हूं। ChatGPT आपको कहानी को लिखकर दे देगा वॉइस ओवर के हिसाब से। कहानी को कॉपी करके 11 Labs पर पेस्ट कर-कर मैं यहां पर वॉइस ओवर जनरेट कर लिया है और डाउनलोड भी कर लिया है।

अब हमें! किसी भी वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर में। सभी वीडियो के सिनेस को नंबर वाइज लगाकर रखना है। और डाउनलोड वॉइस ओवर को वीडियो के पार्ट्स के हिसाब से एडजस्ट करके वीडियो को एडिट कर लेना है। वीडियो को एडिट करना तो आपको पहले से ही आना चाहिए। अगर आपको वीडियो एडिटिंग भी नहीं आता है तो आप इस वीडियो को देख कर सीख सकते हैं। [ Video Link ] मैंने आपको सिखाया कैसे आप बिना पैसे और समय खराब किया। फ्री में अपने मोबाइल और इंटरनेट की मदद से AI वीडियो को जनरेट करके Youtube Shorts बना सकते हो और उन्हें अपलोड करके कैसे आप अपने चैनल को Grow कर सकते हो। चैनल को Grow करना। अगर आपको नहीं आता है तो इस आर्टिकल को पढ़कर आप सीख सकते हो।

मैंने आपको Scratch से सब कुछ सिखा दिया है, उम्मीद करता हूं। मेरी दी हुई जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको अभी तक समझ में नहीं आया है तो आप हमें कमेंट करें। अपनी राय बताएं फिर हम उसी प्रकार से आपको दूसरा तरीका भी ले कर आएंगे। अगर आपको सच में इस आर्टिकल से कोई भी मदद मिली है तो मैं उम्मीद करता हूं। आप हमें एक प्यारा सा कमेंट जरुर करके जाएंगे।

 

Gaurav Kumar
Gaurav Kumarhttps://jantawale.in
"I am Gaurav Kumar, a 24-year-old from India, striving to achieve success, grow my website, and build a better future through hard work and dedication."
RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments