YouTube’s 2025 AI Revolution: How Creators Can Thrive with the New Update
कुछ दिन पहले Youtube ने अपनी मोनेटाइजेशन पॉलिसी में एक बड़ा अपडेट किया था। और उस अपडेट के बाद से ही पूरी Youtube कम्युनिटी में काफी अफवाहें और कम्युनिटी डरी हुई है। लोगों के अंदर डर बैठा हुआ है कि जो फेसलेस चैनल चला रहे हैं, उनके चैनल मोनेटाइज नहीं होंगे। AI वॉइस ओवर वाले वीडियो मोनेटाइज नहीं होगी। AI जेनरेटेड वीडियो मोनेटाइज नहीं होगी। इस पॉलिसी अपडेट को लागू होने से पहले ही कुछ दो कौड़ी के Youtubers ने तो लोगों को डरना ही शुरू कर दिया कि फेसलेस चैनल अब मोनेटाइज नहीं होंगे। फिर बेचारे फेसलेस Youtubers अपना फेस रिवील करने लग गए। बट यह सब अफवाह हैं।
तो आज के इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि एक्चुअल में मोनेटाइजेशन पॉलिसी में क्या अपडेट आया है। क्या AI कांटेक्ट मोनेटाइज होगा या नहीं? कोई भी जानकारी मैं आपको किसी भी Youtubers की वीडियो को देख कर नहीं देने वाला बल्कि Youtube की ऑफिशियल पॉलिसी को पढ़ने के बाद ही शेयर करूंगा। क्योंकि मैं नहीं चाहता आपके अंदर कोई भी?कन्फ्यूजन बाकी रहे। 15 जुलाई के बाद में इस आर्टिकल को इसलिए लिख रहा हूं कि एक्चुअल में मैं आपको अपनी बातों का प्रूफ शेयर कर सकूं। इस आर्टिकल को पूरा ध्यान से पढ़ने के बाद आपको आर्टिकल के लास्ट में कुछ गुड न्यूज़ भी मिलेंगे।
WHAT IS NEW YT POLICY ?
आप लोगों को सबसे पहले यह बात समझने की जरूरत है कि Youtube ने कोई भी नई पॉलिसी रिलीज नहीं करी है। Youtube ने सिर्फ अपनी एक पॉलिसी को अपडेट किया है। जो पॉलिसी पहले REPETITIOUS CONTENT पॉलिसी थी Youtube ने सिर्फ उसे! INAUTHENTIC CONTENT पॉलिसी में कन्वर्ट कर दिया है। और यह दोनों पॉलिसीज है क्या और Youtube ने ऐसा क्यों किया चलिए समझते हैं? पहले जो REPETITIOUS CONTENT पॉलिसी थी, उसमें Youtube कहता था वह Youtube चैनल जिनकी ज्यादातर वीडियो एक जैसी हैं। जिसकी वजह से उनके कांटेक्ट की कोई वैल्यू ऐड नहीं हो रही है। तो ऐसे Youtube चैनल मोनेटाइज नहीं होंगे।

एग्जांपल के लिए MADITATION CHANNELS क्योंकि यह चैनल अपनी वीडियो में अक्सर दो या तीन स्टॉक इमेजेस का इस्तेमाल करके 8 से 10 घंटे का वीडियो बनाते थे और रेगुलर ऐसे ही स्टॉक इमेजेस को इस्तेमाल करके लाखों में व्यूज और पैसे कमाते थे जो कि ऑडियंस के लिए और Youtube के लिए कंटेंट में वैल्यू नहीं रखता। माना कि वह Youtube की किसी भी पॉलिसी का उल्लंघन नहीं कर रहे थे, लेकिन इसकी वजह से Youtube की यूनिक नेस खत्म हो रही थी। इसीलिए REPETITIOUS CONTENT पॉलिसी के अगेंस्ट उन सभी के चैनलों को डिमॉनेटाइज कर दिया गया।
और टाइम के साथ ऐसे चैनल Youtube से गायब ही हो गए। और जब से AI आया तब से लोगों ने लूप होल निकाला और फिर से AI की मदद से डेली वीडियो अपलोड करने लग गए। और इस बार उन सभी की वीडियो में थोड़ा कुछ अलग था। और वही चीज REPETITIOUS CONTENT पॉलिसी के अंदर नहीं आई। और यही सभी सारे चैनल बचे हुए थे। लेकिन Youtube की यूनीकनेस इस वजह से भी काम हो रही थी। इसलिए Youtube ने REPETITIOUS CONTENT पॉलिसी को INAUTHENTIC CONTENT पॉलिसी में बदलकर उसमें और कठोर रूल लागू कर दिए। अब INAUTHENTIC CONTENT पॉलिसी क्या है, यह समझ लेते हैं?
WHAT IS THIS INAUTHENTIC CONTENT POLICY ?
इस पॉलिसी के अकॉर्डिंग? ऐसा कंटेंट जो Mass Produced कंटेंट है, Repetitive कंटेंट है। Low Effort कंटेंट है। वह इस पॉलिसी के अगेंस्ट हैं। वह सभी कांटेक्ट INAUTHENTIC CONTENT पॉलिसी के अगेंस्ट हैं। और Youtube ने अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर कुछ एग्जांपल भी दिए हैं जिन्हें आप देख सकते हैं।

उदाहरण:
- किसी मशहूर व्यक्ति की नकली आवाज़ या AI से बनाया गया वीडियो दिखाना।
- किसी दूसरे चैनल की पहचान या लोगो कॉपी करके खुद का चैनल असली बताना।
- झूठी खबरें, फेक इवेंट या एडिटेड क्लिप से गलत जानकारी फैलाना।
- फेक व्यूज़, सब्सक्राइबर या एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए बॉट्स का इस्तेमाल करना।
- AI से ऐसा कंटेंट बनाना जो दर्शकों को लगे कि यह असली इंसान या घटना है, जबकि वो नकली हो।
-
India में रहकर USA Based YouTube Channel कैसे बनाएं | USA Audience तक पहुंचने की Complete 2025 Guide
अब बात यह आती है कि लोग इतना डरे हुए क्यों हैं तो चलिए बताता हूं। इसका भी यह कारण है। आजकल Youtube पर हो यह रहा था कि लोग फेसलेस Youtube चैनल की जगह पर AI चैनल ओपन करने लगे। जहां पर वह लोग AI की मदद से Low क्वालिटी वीडियो बना रहे थे और चैनल मोनेटाइज भी हो रहे थे और मोटा पैसा भी कमा रहे थे। क्योंकि वो लोग एल्गोरिथम का फायदा उठा रहे थे। एग्जांपल के लिए आप इस चैनल को देखिए! [ Get Sleepy ] इस चैनल पर दो-दो तीन-तीन घंटे की सभी वीडियो अपलोड हुई है और यह हर दिन एक या दो वीडियो अपलोड करता है। क्योंकि इस चैनल के मालिक को वीडियो बनाने में मेहनत ही नहीं करनी पड़ रही है।
क्योंकि यह अपनी वीडियो में तीन बड़े बैकग्राउंड म्यूजिक्स उठना है। AI से एक लंबी स्क्रिप्ट लिखवाता है और AI से वॉइस ओवर भी करवा लेता है। और कुछ सिंपल स्टेप के बाद यह शख्स वीडियो को तैयार कर लेता है। तो अब इस पॉलिसी के चलते हुए इस टाइप के चैनल डिमॉनेटाइज हो जाएंगे। अब यहां पर बात यह नहीं आती है कि इसने अपनी वीडियो में AI का इस्तेमाल किया है। जबकि इसकी वीडियो और चैनल को देखकर पता चल रहा है कि यह Mass Produced कर रहा है जिससे मालूम चलता है कि यह अपनी वीडियो में जीरो एफर्ट्स डाल रहा है।

Youtube ने तो साफ-साफ अपनी वेबसाइट पर मेंशन किया है कि वह AI इस्तेमाल करने वाले उन क्रिएटर को वेलकम करता है जो AI की मदद से अपनी स्टोरी टेलिंग को एनहांस कर रहे हैं। और आप सभी को तो यह भी पता होना चाहिए कि Youtube ने अपने खुद के Youtube प्लेटफार्म पर यूजर्स को इस्तेमाल करने के लिए तीन AI टूल्स दिए हैं। Auto Dubbing, Dream Screen और Ai-Powered Inspiration Tools और दूसरी तरफ गूगल VEO-3 पर कितना ज्यादा इनवेस्टमेंट किया है यह आप सभी को पता होना चाहिए। अब आप लोग ही सोचिए अगर Youtube और Google को AI से कोई प्रॉब्लम होता तो क्या वह लोग भी AI में इन्वेस्ट कर रहे होते?
Youtube को AI से प्रॉब्लम नहीं है। Youtube को खराब क्वालिटी से प्रॉब्लम है। और इसके पीछे एक बड़ा रीजन है। और जैसे कि आप सभी को पता है। Youtube एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है और यहां पर मार्केट में ऑलरेडी हजारों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। अगर Youtube को स्टैंड आउट करना है तो अपने कंटेंट की क्वालिटी को अच्छा रखना ही पड़ेगा। अगर हर कोई AI की मदद से वीडियो बनाने लगा तो Youtube की यूनीकनेस खत्म हो जाएगी। Youtube आपको यही कहता है कि क्रिएटिव बानो! ज्यादा व्यूज लेकर आने के लिए कंटेंट बनाने से अच्छा है। ऑडियंस को एंटरटेनमेंट एंड एजुकेटेड करने के लिए कंटेंट बनाना चाहिए।
जब आप अपने चैनल को मोनेटाइजेशन के लिए भेजते हैं तब यह चीज रिव्यू की जाती हैं। जो बंदा मोनेटाइजेशन रिव्यू करेगा वह बंदा यह दिखेगा कि आप कंटेंट ऑडियंस के लिए बना रहे हो या सिर्फ पैसे कमाने के लिए। तो इस आर्टिकल से आपको इतना समझ में आ गया होगा कि एक्चुअल में आपको AI का इस्तेमाल करना कैसे हैं? तो अगर आपको हमारी दी हुई जानकारी पसंद आई है तो आप इस आर्टिकल को एक प्यारा सा कमेंट करें और अपनी राय हमें जरूर बताएं। अगर आप हमारे बाकी के आर्टिकल्स को चेक आउट करते हैं तो आपको पता चलेगा कि हमारा हर आर्टिकल एक क्रिएटर के लिए कितना जरूरी है? क्योंकि Youtube का हर अपडेट हमारे आर्टिकल्स द्वारा सबसे पहले पब्लिश किया जाता है।



[…] YouTube’s Game-Changing AI Update 2025 – Must Watch for All Creators! […]